चारामा: मिनी स्टेडियम कांकेर पहुंची विधायक सावित्री मंडावी, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल में मांगों का किया समर्थन
Charama, Kanker | Sep 15, 2025 आज सोमवार दोपहर 3 बजे मिनी स्टेडियम कांकेर में पिछले 29 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों से भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक मंडावी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज मांग कहा।