छिबरामऊ: छिबरामऊ क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती, उपचार जारी
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को छिबरामऊ स्थित नगला दिलु समिति 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि यह घटना बुधवार की दोपहर 2:10 की बताई जा रही जहां दोनों घायलों का उपचार नियंत्रण जारी है।