इटावा: ग्राम पंचायत लखन देहात में पेयजल लाइन लीक, एक माह से अस्पताल के सामने सड़क पर जलभराव से लोग परेशान
Etawah, Etawah | Mar 30, 2026 जनपद इटावा के महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत लखन देहात में पेय जल लाइन में पिछले एक माह से अधिक समय से लीकेज हो रहा है।जिसके कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है।जलनिगम ठेकेदार द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।