हरदा: हरदा के नेहरू स्टेडियम में करणी सेना की जनक्रांति, जुटे हजारों लोग, राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरपुर ने कहा- बदला लेने आए हैं
नेहरू स्टेडियम में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना का जनक्रांति आंदोलन जारी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसे हरदा के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। जिले में 5 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिह शेरपुर कार्यकर्ताओं से व्यवस्था में सहयोग की अपील कर रहे।