गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में 3 दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शनिवार को 10 बजे से 3 दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिस्टकार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, आचार्य एवं दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।