सोनाहातु: सोनाहातु में लाभुकों के बीच बकरा और बकरी का वितरण किया गया
सोनाहातु प्रखंड परिसर में गुरुवार 2 बजे पशुधन मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत 10 लाभुको के बीच बकरा बकरी का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुको को एक बकरा और चार बकरी दी गई । ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने एवं आजीविका में सुधार लाने के लक्ष्य को लेकर पशु धन का वितरण किया गया।