गौतम बुद्ध नगर: ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में एक कंपनी की दीवार गिरने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
आज बृहस्पतिवार की दोपहर 3:00 बजे लगभग ईकोटेक प्रथम क्षेत्र स्थित आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार गिर गई। तो इस दौरान बताया गया कि दीवार गिरने की वजह से पांच लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं देखने में आया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।