मनीगाछी: प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में तनाव, घर में घुसकर लूटपाट, छेड़खानी का आरोप, कई घायल
सकतपुर थाना क्षेत्र के कुर्सो गांव स्थित मदरसा टोला में प्रेम प्रसंग को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच भारी तनाव उत्पन्न हो गया। इस दौरान एक पक्ष पर घर में जबरन घुसकर लूटपाट, मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया गया है।घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।