सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम में भादो मास की पहली सोमवारी पर कांवरियों की उमड़ी भीड़
अजगैबीनाथ धाम में भादो मास की पहली सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ ने शनिवार को सुलतानगंज को अपने रंग में रंग दिया। भादो कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को हजारों की संख्या में कांवरियों ने गंगाजल लेकर बाबाधाम देवघर के लिए यात्रा शुरू की। इस मौके पर कांवरियों का उत्साह देखते ही बनता था। कई कांवरियों ने बताया कि वे बाबा पर जलार्पण करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।