गुन्नौर: गांव बगढेर के घेर के ग्रामीणों को जलभराव गंदगी और कीचड़ भरे रास्ते से निकलना पड़ता है <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
रजपुरा विकासखंड के गांव बगढेर के घेर में सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। हालत यह है कि रास्तों पर जलभराव कीचड़ और गंदगी जमा है। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। रास्तों पर पानी कीचड़ और गंदगी से निकलना पड़ रहा है। साथ ही गांव में गंदगी पसरी हुई है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।