महाराजगंज: टेरा बरौला में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
31 मार्च दोपहर 3 बजे थाना क्षेत्र का निवासी एक युवक जिसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बछरावां सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक तीन-चार दिन पूर्व पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी मायके चले जाने के बाद युवक नाराज चल रहा था।