शामली: थानाभवन के मोहल्ला सैय्यदान निवासी युवक को पुलिस ने अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 1, 2026 बुधवार दोपहर 12 बजे थानाभवन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने 31 मार्च को क्षेत्र में चलाए गए संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थानाभवन के मोहल्ला सैय्यदान निवासी आबिद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।