देवेंद्रनगर: गुनौर विधायक राजेश वर्मा ने देवेंद्रनगर में स्टेडियम की सौगात दी, स्टेडियम की सीढ़ियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
सोमवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण के तहत गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा और नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शिवांगी ललित गुप्ता की अध्यक्षता में देवेंद्रनगर में स्टेडियम सीढ़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।