चौरीचौरा: चौरीचौरा में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बरईपार के बड़का टोला में मंगलवार की सुबह पंखे से लटकता ममता देवी (30) पत्नी श्याम सुंदर विश्वकर्मा का शव मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान घर मे कोई भी मौजूद नही था। महिला के ससुर गोरखपुर काम पर गए थे। सास आंख के आपरेशन के लिए पांच दिन से अपने मायके गई थी। उसके दोनो बच्चे भी नही थे।