बिल्हौर: बिल्हौर के भवानीपुर गांव में जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की हुई मौत
बिल्हौर के भवानीपुर गांव में मंगलवार को एक जर्जर मकान की छत तोड़ने के दौरान छत का मालवा मजदूर के ऊपर गिर पड़ा जिससे मजदूर घायल हो गया उसे अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टर मृत घोषित कर दिया पुलिस ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान हरदोई निवासी रोहित कुशवाहा के रूप में हुई है हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी