मनोहरथाना: मनोहरथाना नगरपालिका में स्थित अन्नपूर्णा रसोई लगभग एक वर्ष से बंद
स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण मनोहरथाना में गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने वाली 'अन्नपूर्णा रसोई' पिछले एक साल से बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के मजदूरों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।प्रशासनिक फेरबदल और व्यवस्था में बदलाव के कारण अप्रैल 2025 से यह सेवा बंद कर दी गई।स्थानीय लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है।