बहरोड़: बहरोड़ में रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, पड़ोसी पर धमकाने का आरोप
Behror, Alwar | Mar 29, 2026 बहरोड़ क्षेत्र स्थित गांव गुंती में नेशनल हाईवे-48 स्थित फ्लाईओवर के पास रविवार दोपहर 12 बजे कारपेट रुई के गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।गोदाम मालिक अनूप यादव ने बताया- माल बनाने के लिए करीब 10 लाख रुपए की रुई का स्टॉक किया था।