मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर क्रांति सेना ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को समर्थन न करने का लिया निर्णय
प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर रविवार को संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में क्रांति सेना ने मुजफ्फरनगर से BJP प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान का अहंकारी स्वभाव बताते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। आपको बता दें इस बैठक मे आगामी लोकसभा चुनाव मे क्रांति सेना ने BJP कों समर्थन न करने का निर्णय लिया।