बिलासपुर सदर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि री गांव की सड़क के लिए ₹2 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने कहा है कि उन्होंने सोमवार को ग्राम पंचायत बडग़ांव के री का दौरा किया। उन्होंने कहा कि री गांव के लोग लंबे समय से परेशानियां झेल रहे थे। बिना सडक़ सुविधा के समस्या झेलनी पड़ रही थी। कहा कि इस सडक़ का सर्वे करवाया गया। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह ने राशि स्वीकृत की है।