वैर: गाँव नावर से सोरो जी डाक कांवड़ लेने गए 17 कांवड़िया हादसे में घायल, 4 जनों को किया गया रेफर
बुधवार दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर के गांव नावर से जाटव समाज के लोग सौरो जी डाक कावड़ लेने के लिए गए थे। मंगलवार शाम को गांव से रवाना हुए। जहां बुधवार की सुबह यूपी के कासगंज मे सोरोजी क्षेत्र के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल सभी एक जुगाड़ में सवार थे। जहां किसी अज्ञात ट्रक ने उनके जुगाड़ को टक्कर मार दी। जिसमें करीब 17 जने घायल हो गए।