नुआंव: नुआंव में लक्की फिटनेस जिम का पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Nuaon, Kaimur | Jan 27, 2024 शनिवार की दोपहर नुआंव में लक्की फिटनेस जिम का बिहार के पूर्व कृषि मंत्री,सह रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिस दौरान लोगों ने फूल माला से पूर्व कृषि मंत्री सह, रामगढ़ विधायक का स्वागत किया। सुधाकर सिंह ने स्वयं जिम कर युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए कई संदेश दिए।मौके पर राजद नेता हारुन अंसारी सहित कई लोगों उपस्थित रहे।