अलीगंज प्रखंड के डिहरी गांव में समाजसेवी सह पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र सिंह की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम सिंह ने की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी गुरुवार को 9 बजे दी। वक्ताओं ने उनके शिक्षकीय योगदान, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों को याद किया।