धर्मपुर: चनौता पंचायत के प्रधान ने कर्मचारियों की कमी पर अधिकारियों को दी शिकायत, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
Dharmpur, Mandi | Sep 25, 2025 धर्मपुर उपमंडल की चनौता पंचायत की प्रधान सविता गुप्ता ने पंचायत में कर्मचारियों की कमी पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने गुरुवार दोपहर 3 बजे कहा कि पंचायत में कोई भी कर्मचारी नहीं है। जिससे लोगों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। प्रधान ने इस मामले में जिला पंचायत अधिकारी और बीडीओ धर्मपुर को शिकायत भेजी है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।