इटावा: बस स्टैंड पर बेहोशी की अवस्था में पड़े अज्ञात युवक को पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल,डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Feb 18, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को बस स्टैंड पर बेहोशी की अवस्था में पड़े युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताई जिसके चलते पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।