छिबरामऊ: कुंवरपुर लोधपुर का 12 वर्ष का बालक खेतों में पिता को खाना देने गया, पानी में डूबने से हुई मौत
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर लोधपुर निवासी विमल 12 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह राजपूत जो कि उनके पिता खेतों में पानी लगा रहे थे तभी उनका पुत्र उन्हें खाना देने के लिए गया था बहते हुए पानी में अचानक गिरने से डूब गया और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जब उसे डूबा देखा तो उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया।