चूरू: चूरू के ड्रग वेयरहाउस में फार्मा फेयर 2025 का आयोजन, 80 नए चयनित फार्मासिस्ट का किया गया सम्मान
Churu, Churu | Aug 31, 2025 चूरू मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ड्रग वेयरहाउस में रविवार को राजस्थान फार्मासिस्ट एम्पलाई संगठन के बैनर तले फार्मा फेयर 2025 का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर महेश मोहन पुकार के मुख्य अतिथि में हुए इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य फार्मासिस्ट समुदाय को एकजुट करना रहा।