कोईलवर: घनेकोहरे के कारण पिकअप ट्रक में जोरदार टक्कर, पिकअप ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान,घटना कोईलवर थाना के समीप की है।
आरा पटना मुख्य मार्ग कोईलवर थाना के समीप। मंगलवार की सुबह 5:00 के करीब घने कोहरे के कारण पिकअप ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान। बड़ी दुर्घटना तो नहीं घटी पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस के द्वारा क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को साइड करवाकर आवागमन चालू कराया गया।