आरा: चंदवा मोहल्ले में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई
Arrah, Bhojpur | Feb 24, 2024 आरा के चंदवा मोहल्ले में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 647वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरख राम, संचालन सुशील कुमार ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद अध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में संत रविदास जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।