आरा: एसपी के निर्देश पर भोजपुर में छापेमारी अभियान में 37 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में वसूला गया ₹63500 जुर्माना
Arrah, Bhojpur | Feb 24, 2024 भोजपुर एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान में पिछले 24 घंटों में विभिन्न थानों की पुलिस ने 37 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ₹63500 जुर्माना वसूला गया है। एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गई कि अवैध शराब एवं अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है।