वारासिवनी: कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसरों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक विवेक पटेल को सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी दी
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसरों ने प्रोत्साहन राशि के बदले मापदंड, लंबित भुगतान और बढ़ते कार्यभार को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने नए नियम वापस लेकर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं गंभीर हैं और उनकी मांगें एनएचएम भोपाल तक पहुंचाई जाएंगी। मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल की चेतावनी दी.