ग्वालियर गिर्द: सिरोल पुलिस द्वारा ₹50 लाख का टेरर टैक्स मांगने के मुकदमे को आम आदमी पार्टी ने बताया झूठा, किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशीष राय के खिलाफ सिरोल पुलिस द्वारा धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना एक तरह से उत्पीड़न की वजह बनता जा रहा है। आशीष राय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने बिल्डर केदार अग्रवाल के खिलाफ सरकारी जमीन दबाने काआरोपलगाया था