उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के हनुमानगंज के रहने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी कौशाम्बी जिले में कई जगहों पर दूसरे व्यक्ति के साथ रहती है। कल वह उसके पास गया था उसके साथ एक व्यक्ति ने मारपीट करने की कोशिश की इस मामले की वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।