अगिआंव समेत पूरे भोजपुर में मोथा चक्रवात का प्रभाव दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक आसमान में घने काले बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह बदला-बदला नजर आया।बारिश और हवा के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या पर असर पड़ा। खेतों में काम रुक गया और कई स्थानों पर बाजारों में आम दिनों की