अशोक नगर: अशोकनगर में ठंड बढ़ने से स्कूलों का समय बदला, कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी
अशोकनगर जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले से निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी।