भिवानी: नीट पेपर लीक और धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटा घर चौक से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी भिवानी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गीता श्योरान लाखलान के नेतृत्व में नीट पेपर लीक व धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं शामिल हुए।