सैफई: भदेई गांव में सूदखोरों के कर्ज में डूबे किसान ने परिवार सहित सल्फास का किया सेवन,किसान व भतीजी की मौत,भाभी की हालत गंभीर
Saifai, Etawah | Aug 27, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के भदेई गांव में सूदखोरों के कर्ज में डूबे किसान दयाशंकर ने अपनी भाभी पूजा व 13 महा की मासूम भतीजी शिवी के साथ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके बाद उनकी मां ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें उपचार हेतु सैफई PGI पहुँचाया। जहां दयाशंकर व उनकी भतीजी की मौत हो गयी। वहीं उनकी भाभी की हालत गभीर बनी हुई हैं।