सैफई: कुंजपुरा गाँव में बुजुर्ग दम्पति को बेटे व बहू ने घर से निकाला, बुजुर्ग दम्पति को पुलिस ने सम्मान से पहुँचाया घर
Saifai, Etawah | Aug 24, 2024 बैदपुरा थाना क्षेत्र के कुंजपुरा गाँव के रहने वाले बारेलाल व उनकी पत्नी कलमा देवी को उनके बेटे व बहू ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद बुजुर्ग दम्पति ने थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई। वहीं थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग दम्पति को सम्मान के साथ कार्यालय में बैठालकर खाना खिलाया। जिसके बाद अपनी सरकारी गाड़ी से उन्हें घर पर छोड़कर बेटे व बहू को चेतावनी दी।