गारू: लातेहार के तिसिया ग्राम में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कारपेंटिंग जॉब ट्रेनिंग का आयोजन
Garu, Latehar | Jan 10, 2026 शनिवार की सुबह 11:00 बजे लातेहार के सुदूरवार्तीय तिसिया ग्राम में सशस्त्र सीमा बल 32 वी वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया 15 दिवसीय कारपेंटिंग जॉब प्रशिक्षण का आयोजन। कार्यक्रम की शुरुआत सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार ओझा ने दीप प्रज्वलित कर किया।