पूरनपुर, विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया। जहां लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने परंपरागत रूप से होली की धमाल में शामिल होकर धमाल मचाने वालों को फागुआ देकर विदा किया। गांव में वर्षों से चली आ रही