कृष्णनगर मे दबंग युवको ने छात्र अमन वर्मा को चाकू मार दिया । दबंगो के नाम हर्ष गुप्ता छोटू बिहारी मोहित निशांत व 2 अन्य बताए जा रहे हैं । सिंधू स्कूल पढ़ने जाते समय परेशान करने पर अमन ने इन्ही दबंगो की थाने मे शिकायत की थी । नाराज दबंग अमन को उठाकर ले गए और मारपीट कर उसके कूल्हे मे चाकू मार दिया । बुधवार रात 11 बजे घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।