सतना के धवारी निवासी युवक शुभम रैकवार घूमते हुए बजरहा टोला चला गया । बजरहा टोला पहुंचते ही इलाके दबंगों से विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि अज्ञात दबंगों ने शुभम को चाकू मार दिया । चाकू सिर में लगने से गंभीर घायल शुभम को बुधवार की रात 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस हमलावरों को तलाश रही है ।