बरेली: जमीनी विवाद ने लिया गंभीर मोड़, फर्जी दस्तावेज व गुंडों के बल पर कब्जे का आरोप, एसएसपी से की गई शिकायत
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में पीड़ित मोबिन खां ने विपक्षियों पर फर्जी दस्तावेजों, कूटरचित बैनामों और गुंडों के बल पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। न्यायालय द्वारा फर्जी आदेश शून्य घोषित किए जाने के बावजूद दबंगों द्वारा जबरन खेती, नाबालिग से अभद्रता और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप है। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से गुहार लगाई।