रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार ज़कात सेंटर इंडिया द्वारा एक विशेष 'कारोबार मेला' आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त बनाना है। उचित जांच-पड़ताल के बाद 35 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें कुल साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।