हज़ारीबाग: एनटीपीसी आंदोलन खत्म, कर्मचारी काम पर लौटे, सुरक्षा होगी मजबूत
हजारीबाग में एनटीपीसी के कर्मियों का 5 दिनों से जारी आंदोलन 13 मार्च बिरस्पतिवर को समाप्त हो गया है। कर्मी और पदाधिकारी अब दोबारा अपने कार्यस्थल पर लौट आए हैं। एनटीपीसी कर्मियों का यह आंदोलन कुमार गौरव हत्याकांड के विरोध में हो रहा था, जिससे एनटीपीसी दफ्तर और माइनिंग कार्य पूरी तरह ठप था। कोयला आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। हालात को देखते हुए दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी कर्मी और पदाधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यस्थल पर योगदान देंगे।