करकेली के बन्ना नाला बरही स्थित खेत मे 38 वर्षीय व्यक्ति गोकुल कोल पिता स्व.मल्लू कोल ग्राम सिंहपमर की सर्पदंश के कारण मौत हो गई है।बताया गया है कि मृतक को 12 नवंबर को रात 8 बजे खेत मे ही सर्प ने डस लिया था।परिजन आनन फानन मे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।सूचना पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है।