हिसुआ: बजरा गांव में पुत्र ने अपने पिता की तलवार से काटकर की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Hisua, Nawada | Jul 8, 2025 नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव में हुई 60 वर्षीय अनिल कुमार सिंह आजाद की हत्या के मामले में,मृतक के छोटे बेटे डब्लू कुमार के बयान के अनुसार, उनके बड़े भाई बबलू सिंह ने नशे की हालत में तलवार से अपने पिता पर हमला कर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार रात लगभग 12:00 की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।