बेमेतरा जिला मरका से नरी जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के चलते एक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।