छिबरामऊ: खोजीपुर का रहने वाला बालकराम अपने खेतों में पानी लगाते समय जहरीले कीड़े के काटने से बिगड़ी हालत, कराया भर्ती
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर निवासी बालक राम उम्र 50 वर्ष पुत्र रामशरन अपने खेतों पर पानी लग रहा था तभी उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों द्वारा उसे शुक्रवार की दोपहर 2:25 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।