खुरई: न्यायालय में लोक अदालत में 331 प्रकरणों का निराकरण, पति-पत्नी का समझौता कराकर नया जीवन शुरू कराया
Khurai, Sagar | Sep 13, 2025 शनिवार को सिविल न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसमें न्यायालयों व अन्य विभागों के लगभग 1 करोड़ 48 हजार के 331 प्रकारणों का निराकरण किया गया, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया,वकील संजय खरे ने बताया खुरई की संगीता पति से ढाई साल से अलग रह रही थी दोनों के बीच समझौता कराकर शुभकामनायें दीं