विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र में गधियावा गांव के समीप सोमवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपति ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सुन्दर अपनी पत्नी मनोजा देवी को ससुराल से लेकर बाइक द्वारा अपने घर विझवट